फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, weather, wait for monsoon, rains now

मानसूनी बारिश का इंतजार बढ़ा, हल्की बारिश के आसार बनें

Thu, 17 Jun 2021 10:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, weather, wait for monsoon, rains now
चंडीगढ़। तय समय से 13 दिन पहले आने वाला मानसून अब कमजोर पड़ गया है। इससे बारिश का दौर थम सा गया है। अब अगले कुछ दिन गर्मी सता सकती है। साथ ही उमस भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद बनी रहेगी, लेकिन यह सिर्फ फौरी राहत के तौर पर रहेगी।
विज्ञापन

मानसून वाली बारिश के लिए चंडीगढ़ को अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के करेंट को आगे बढ़ाने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ र्गई हैं। इसकी वजह से मानसून अटक सा गया है। दरअसल, इस समय पश्चिमी हवाएं भी आ रही हैं, जो पूर्वी हवाओं को आगे बढ़ने से रोक रही हैं। जब ये हवाएं आगे नहीं बढ़ेंगी, तब तक मानसून आगे नहीं बढ़ेगा। लिहाजा पंजाब व हरियाण सहित चंडीगढ़ को अच्छी बारिश के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटे में 15 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन

स्थानीय बादल बरसाएंगे बारिश
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन से चार दिन स्थानीय बादल बारिश ला सकते हैं। दरअसल, वातावरण में जब नमी की मात्रा बढ़ती है तो ये हवाएं ऊपर जाकर बादल में बदल जाती हैं और फिर बारिश होती है। ये बारिश अक्सर दोपहर बाद होती है और इस बात की पूरी संभावना है कि अगले तीन से चार दिन इसी बादल के जरिए धीमी गति से बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed