फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Vinoo Mankad League Elite Group cricket match, Odisha beat Bihar by 61 runs

वीनू मांकड़ लीग _ ओडिशा ने बिहार को 61 रनों से हराया

Wed, 29 Sep 2021 10:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Vinoo Mankad League Elite Group cricket match, Odisha beat Bihar by 61 runs
चंडीगढ़। अंडर-19 एलीट ग्रुप-ए के बीसीसीआई वीनू मांकड़ लीग मैचों की मेजबानी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन कर रहा है। इसमें यूपीसीए, डीडीसीए, ओडिशा सीए, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ, आंध्र सीए और बिहार सीए की टीमें खेल रही हैं। इसके मुकाबले आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली, महाराजा यादविंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर और सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ओडिशा ने बिहार को 61 रनाें से हराकर मुकाबला जीत लिया। ओडिशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। सुशील ने 41, संबित एस बराल ने 36, दिनेश ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में बिहार की ओर से राहुल कुमार ने 36 रन देकर 3 विकेट, साकिब हुसैन ने 44 रन देकर 2 विकेट, वेदांत चौबे ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की पूरी टीम ने 36.5 ओवर में 118 रन पर अपने सभी विकेट खो दिए। टीम की ओर से तरुण ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। गेंदबाजी में ओडिशा के रितेश प्रियरंजन ने 23 रन देकर 3 विकेट, संबित एस बराल ने 9 रन देकर 2 और सुशील ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed