फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Traffic police, visited 71 houses, got 21 people paid challan

यातायात पुलिस ने 71 घरों तक पहुंची, 21 लोगों से करवाया चालान का भुगतान

Sat, 17 Jul 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Traffic police, visited 71 houses, got 21 people paid challan
चंडीगढ़। लंबित चालान भुगतान करवाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने मुहिम शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों में यातायात पुलिस ने शहर के अलग- अलग सेक्टरों में स्थित 71 घरों का दौरा किया। इस दौरान कुल 21 लोगों ने अपने चालानों का भुगतान किया जबकि 30 लोगों को किसी निजी कारणों से बाद में चालान भुगतान करने के लिए कहा गया है। वहीं, 20 लोग घर पर ही नहीं मिले। पुलिस की ये मुहिम अब रोजाना जारी रहेगी और लंबित चालान का लोगों से भुगतान करवाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि हजारों की संख्या में चालान के भुगतान न होने से चंडीगढ़ यातायात पुलिस की मुश्किलें बढ़ी हुई थी। ऐसे में पुलिस विभाग ने घर-घर जाकर लंबित चालान का भुगतान करवाने का फैसला लिया। इसके लिए यातायात इंस्पेक्टर की अगुवाई में दो-दो सदस्यों की दो टीमों का गठन किया गया। यह टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लंबित चालान वालों को चिह्नित कर उनके घर जाया करेंगी। चालान भुगतान के दौरान नकदी नहीं ली जाएगी। सिर्फ ई-चालान मशीन के माध्यम से ही चालान का भुगतान लिया जाएगा। इसके अलावा टीम के पास बॉडी कैमरा भी होगा और जरूरत पड़ने पर उसे इस्तेमाल भी किया जाएगा। सबसे ज्यादा चालान साउथ और ईस्ट डिविजन थाना क्षेत्र के अंतर्गत काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed