फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Shiv Kapoor wins Jeev Milkha Singh Invitational Golf Tournament title

शिव कपूर ने जीता जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट खिताब

Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, Shiv Kapoor wins Jeev Milkha Singh Invitational Golf Tournament title
चंडीगढ़। दुबई के रहने वाले शिव कपूर जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के विजेता बने। चार दिवसीय टूर्नामेंट का आखिरी राउंड का मुकाबला रविवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेला गया। शिव कपूर 64, 68, 67, 70 के साथ कुल 269 स्कोर बनाया। वहीं के दिल्ली के राशिद शान 65, 67, 69, 68 के साथ कुल 269 का स्कोर बनाया। इस तरह से विजेता ट्रॉफी के लिए मुकाबला टाई हो गया। मैच का फैसला प्ले ऑफ के जरिए हुआ, जिसमें शिव कपूर ने बाजी मारते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली। इस जीत के साथ शिव कपूर को 24 लाख, 24 हजार, 750 रुपये की इनामी राशि हासिल हुई।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आखिरी समय रोमांच से भरपूर रहा। टोक्यो ओलंपिक में खेल चुके गोल्फर उदयम माने 69, 68, 67, 67 के साथ कुल 271 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। लगातार पिछले 4 साल की तरह इस बार भी जीव मिल्खा सिंह इनविटेशल का फाइनल टाई रहने के बाद प्ले ऑफ के जरिए विजेता चुना गया।
विज्ञापन

जीव मेरे बड़े भाई की तरह
विजेता ट्रॉफी सेरेमनी के समय विजेता शिव कपूर ने बताया कि अपनी जीत से मैं पूरी तरह से खुश हूं। यह मेरा विजेता के तौर पर पहला पीजीटीआई टूर्नामेंट हैं। जीव मिल्खा सिंह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उनका परिवार मेरे दूसरे परिवार की तरह है। बिना जीव मिल्खा सिंह के मार्गदर्शन के मैं एक गोल्फर नहीं बन सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता को याद कर भावुक हुए जीव मिल्खा सिंह
विजेता सेरेमनी के समय जीव मिल्खा सिंह भी मौजूद रहे। माता-पिता को खोने के बाद जीव मिल्खा सिंह ने शहर में पहला टूर्नामेंट खेला था। सेरेमनी के बाद शिव कपूर जीव मिल्खा सिंह के पिता मिल्खा सिंह और निर्मल कौर के बारे में बात कर रहे थो तो उस दौरान जीव मिल्खा सिंह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
शहर के चार गोल्फर ने टॉप-10 में फिनिश किया
टूर्नामेंट में शहर के चार गोल्फर्स ने टॉप-10 में फिनिश किया। इनमें आदिल बेदी, युवराज सिंह संधू, अभिजीत चड्ढा और अजितेश संधू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed