फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Seema murdercase: difference in statement and mobile location

सीमा हत्याकांड: पीयू प्रोफेसर की पत्नी की हत्या में पुलिस को करीबी पर शक, बयान-मोबाइल लोकेशन में अंतर

Mon, 08 Nov 2021 12:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Nov 2021 12:39 AM IST
सार

मृतका के भाई ने प्रोफेसर बीबी गोयल पर अपनी पहली शादी की बात छुपाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, सीमा से प्रोफेसर की दूसरी शादी थी, यह बात भी उन्हें हत्या के बाद पता चली।

विज्ञापन
chandigarh, Seema murdercase: difference in statement and mobile location
प्रो.बीबी गोयल और सीमा गोयल। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा की हत्या को चार दिन बीत चुके हैं। पुलिस की तफ्तीश हर बार करीबी पर ही आकर ठहर जाती है। पुलिस ने उस करीबी के मोबाइल की लोकेशन हासिल कर ली है। उसकी ओर से पुलिस को दिए बयान और मोबाइल की लोकेशन मेल नहीं खा रही है। रविवार को पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे तक प्रोफेसर के घर में पहुंचकर फिर पड़ताल की और बेटी पारुल के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


जैसे जैसे वक्त बीत रहा है सीमा की हत्या रहस्य बनती जा रही है। पुलिस की जांच का दायरा हर बार सीमा के एक करीबी पर जाकर सिमट जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस करीबी का बयान और उसके मोबाइल की लोकेशन शक को और बढ़ा रही है। असल में पुलिस को दिए बयान में करीबी ने खुद को जिस स्थान पर बताया था, उसकी मोबाइल लोकेशन करीब तीन किलोमीटर दूर आई है। इसका स्पष्ट जवाब भी पुलिस को नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - फिर भड़के सिदू: कोटकपूरा कांड में सरकार पर साधा निशाना, कहा- अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, डीएसपी ने बताया कि सीमा की बेटी पारुल के बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। पुलिस ने पारुल और सीमा के भाई दीप को प्रोफेसर के घर पर बुलाया। करीब 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक पुलिस ने उनसे पूछताछ की। 

सूत्रों के मुताबिक, पारुल ने पुलिस को बताया कि मम्मी और पापा में अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने सीमा के भाई दीप से भी सवाल जवाब किए। दीप जॉर्ज ने बताया कि प्रो. बीबी गोयल ने अपनी पहली शादी की बात छुपाई थी। सीमा से उनकी दूसरी शादी थी, यह बात भी हमें अब हत्या के बाद पता चली है। दीप ने कहा कि उनके अन्य भाई भी दो दिन में विदेश से यहां आ रहे हैं। दीप ने रविवार को फिर कहा कि उन्हें पूरा शक है कि सीमा की हत्या बीबी गोयल ने ही की है। बाहर से कोई शख्स घर के अंदर आया ही नहीं।

सीएफएसएल की रिपोर्ट खोलेगी कटी जालियों का राज
पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली प्रोफेसर के घर की कटी हुई जालियां बनी हुई हैं। जालियां अंदर से काटी हैं या बाहर से इसका खुलासा सीएफएसएल की रिपोर्ट से ही होगा। बता दें कि रसोई और सीमा के कमरे की जालियां कटी हुई मिली थीं। जालियों का कटा हुआ हिस्सा भी पुलिस को नहीं मिला है

सीसीटीवी में रात 2.59 पर दिखा शख्स कौन
पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें हत्या वाली रात 2.59 बजे एक शख्स कैद हुआ है। उसने मास्क पहना था, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह घर के पास घूमता दिखाई दिया, लेकिन वह प्रोफेसर के घर तक नहीं गया। सीमा के भाई ने भी बताया कि उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखी है। उसमें कैद शख्स घर के अंदर जाता नहीं दिख रहा है।


हत्या की रात एक से दूसरे टावर पर शिफ्ट हुआ सीमा का मोबाइल
सूत्रों के अनुसार, हत्या की रात सीमा गोयल का मोबाइल कनेक्शन एक टावर से दूसरे टावर पर शिफ्ट हुआ। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने सीमा का मोबाइल ट्रेस किया तो उसकी अंतिम लोकेशन घर पर ही आई थी। हालांकि पुलिस को मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल मिलने के बाद अहम खुलासे हो सकते हैं।

प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी की हत्या मामले में उनकी बेटी के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। - राम गोपाल, डीएसपी, चंडीगढ़ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed