फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Rohit Gupta relieved, Rajiv Prasad takes over as Joint Commissioner

रोहित गुप्ता निगम से कार्यमुक्त, राजीव प्रसाद संयुक्त आयुक्त का पद संभाला

Thu, 18 Nov 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Rohit Gupta relieved, Rajiv Prasad takes over as Joint Commissioner
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने बुधवार को एक आदेश जारी कर एचसीएस राजीव प्रसाद को निगम के संयुक्त आयुक्त का प्रभार दिया है। वहीं, रोहित गुप्ता को निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया। रोहित गुप्ता फिलहाल एसडीएम पूर्व के पद पर तैनात रहेंगे। राजीव प्रसाद ने बुधवार को निगम में कार्यभार संभाल लिया। पालिका अरोड़ा से निदेशक उच्च शिक्षा का प्रभार लेकर पीसीएस जगजीत सिंह को दे दिया गया है। आईएएस हरगुनजीत सिंह को कई प्रभार दिए गए हैं।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार राजीव प्रसाद को निगम निदेशक इंडस्ट्रीज, जनरल मैनेजर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर, संयुक्त सचिव इंडस्ट्रीज, सचिव नगर निगम, डायरेक्टर रूरल डेवलपमेंट व पंचायत का प्रभार दिया गया है। पीसीएस जगजीत सिंह को डायरेक्टर प्रिंटिंग और स्टेशनरी के कंट्रोलर के साथ निदेशक उच्च शिक्षा का प्रभार दिया गया है। आईएएस एसएस गिल से हाउस अलॉटमेंट कमेटी के सचिव का प्रभार लेकर आईएएस नितिका पवार को दिया गया है। 2013 कैडर की आईएएस हरगुनजीत कौर को सचिव इंडस्ट्रीज, सचिव पशुपालन व मत्स्य पालन, विशेष सचिव वित्त, निदेशक ट्रेसर और वित्त, प्लानिंग व स्टेटिक्स और लोकल ऑडिट विभाग, विशेष सचिव हाउस अलॉटमेंट कमेटी, निदेशक कम विशेष सचिव पर्यटन, कृषि जनगणना आयुक्त का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed