फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, PU: Preparations to open three more departments from September 24

24 सितंबर से पीयू के तीन विभाग और खुलेंगे

Tue, 21 Sep 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, PU: Preparations to open three more departments from September 24
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के तीन और विभागों को 24 सितंबर से खोल दिया जाएगा। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है, जिसे मंजूरी के लिए डीयूआई के पास भेजा गया है। वहां से मंगलवार को इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी ने जीव विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग व भूगर्भ विज्ञान विभाग के परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कक्षाओं में बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। तीनों कक्षाओं में लगभग 400 विद्यार्थी होंगे। इन विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में भी बुलाया जाएगा और ऑफलाइन कक्षाएं भी लगेंगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि विभागवार इन विद्यार्थियों को छात्रावास में रखने का प्लान भी तैयार किया गया है। एक छात्र एक ही रूम में रह सकेगा। हर विभाग के सीमित विद्यार्थियों को ही छात्रावास मिलेगा, क्योंकि सभी विद्यार्थियों को छात्रावास देने में पीयू असमर्थ है। कैंपस आने वाले विद्यार्थियों को कोविड जांच रिपोर्ट लानी होगी और कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना होगा। कई अन्य दिशानिर्देश भी जारी होंगे। मालूम हो कि पीयू ने पहले चरण में चार विभागों के पीजी अंतिम वर्ष के छात्रों को कैंपस बुलाया था। अब तक स्थिति ठीक होने के बाद अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed