फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, New system started in Estate Office, one application on first day, Digitalization

एस्टेट ऑफिस में नई व्यवस्था शुरु, पहले दिन आया एक आवेदन

Wed, 29 Sep 2021 10:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, New system started in Estate Office, one application on first day, Digitalization
प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित द्वारा मंगलवार को एस्टेट ऑफिस की नई व्यवस्था को शुरु करने के बाद विभा?
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की ओर से मंगलवार से एस्टेट ऑफिस में नई व्यवस्था शुरू किए जाने के बाद विभाग के पास बुधवार को पहला आवेदन आया। एस्टेट ऑफिस में अब पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है, इसलिए पहले दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीसी मनदीप सिंह बराड़ पहुंचे। उनके साथ एईओ हरजीत सिंह संधू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई व्यवस्था को समझने में अभी कुछ लोगों को समय लग सकता है, इसलिए एस्टेट ऑफिस की ओर से एक सुविधा केंद्र की भी शुरुआत की गई है। डीसी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी। सभी तरह के भुगतान ऑनलाइन हो सकेंगे। लोगों को घर बैठे अपने फाइल की जानकारी मिल सकेगी। फाइलें सिर्फ ऑनलाइन चलेंगी और हस्ताक्षर भी डिजिटल होंगे। लोगों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एस्टेट ऑफिस की पांच सुविधाएं ऑनलाइन की जा चुकी हैं। इनमें पंजीकृत बिक्री/एक्सचेंज/उपहार/फैमिली ट्रांसफर डीड के आधार पर स्वामित्व का हस्तांतरण, पंजीकृत बिक्री/एक्सचेंज/उपहार/फैमिली ट्रांसफर डीड के आधार पर लीज अधिकारों का हस्तांतरण, सेल गिफ्ट/एक्सचेंज/मिली ट्रांसफर डीड के माध्यम से लीज अधिकारों के हस्तांतरण के लिए अनुमति/एनओसी/नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने के साथ लोग अब अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारियों को ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed