{"_id":"60367a978ebc3ee93f299c4a","slug":"chandigarh-municipal-corporation-vehicles-will-pick-up-garbage-from-door-to-door-across-the-city-from-monday-panchkula-news-pkl405093987","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से पूरे शहर में घरों से कचरा लेंगी गाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से पूरे शहर में घरों से कचरा लेंगी गाडिय़ां
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगले सप्ताह से पूरे शहर में घरों से कचरा उठाने के लिए गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। बुधवार को मेयर रविकांत शर्मा व निगम आयुक्त केके यादव के नेतृत्व में निगम ने कर्मचारियों से समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर शुरू करवा दिए। अब तक 600 कर्मचारियों से निगम समझौता कर चुका है। जिन कर्मचारियों के साथ समझौता होता जाएगा, उन्हें गाड़ियों पर तैनात कर दिया जाएगा।
बीते 15 फरवरी को निगम की विशेष बैठक में घर-घर से कचरा लेने वाले कर्मचारियों के साथ होने वाले समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया था। उसी क्रम में निगम ने अब प्रत्येक कर्मचारी के साथ समझौते की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन साल बाद घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के साथ समझौता (एमओयू) को लेकर सहमति बन पाई है। पहले निगम डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्टर सोसायटी से समझौता करना चाहता था, लेकिन कर्मचारियों में आपसी सहमति नहीं बनी। इसलिए निगम अब हर व्यक्ति के साथ समझौता कर रहा है।
निगम आयुक्त केके यादव ने कहा कि फिलहाल सेक्टर एक से लेकर 30 तक 90 गाड़ियों से कचरा उठाया जा रहा है। सोमवार से सभी सेक्टरों में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। क्षेत्रीय आयुक्त, एमओएच, मुख्य सफाई निरीक्षक व सफाई निरीक्षक कर्मचारियों के काम पर नजर रखेंगे। इस मौके पर पार्षद राजेश कालिया, आशा जसवाल, सुनीता धवन, संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा, एमओएच डॉ. एपी सिंह व घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चालक के लिए देना होगा ट्रायल
गाड़ियों पर चालकों की तैनाती के लिए अभी तक 112 लोगों का चयन हो चुका है। अब आगे चालक की भर्ती के लिए कर्मचारियों को ट्रायल देना होगा। अगले छह माह तक कर्मचारी ट्रायल पास कर लेता है तो उसे चालक की सैलरी के साथ गाड़ी चलाने को कहा जाएगा। सदन ने चंडीगढ़ के लोगों के लिए 85 प्रतिशत व बाहर के लोगों को 15 प्रतिशत का कोटा तय किया है।