फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, health department, Women feared getting corona vaccine

कोरोना टीका लगवाने से डर रही हैं महिलाएं

Tue, 13 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, health department, Women feared getting corona vaccine
चंडीगढ़। कोरोना से बचाव केलिए बीते दो जुलाई से गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण शुरू है, लेकिन टीके को लेकर उनमें अभी डर और संशय बरकरार है। स्थिति यह है कि अभी टीकाकरण केंद्रों पर इक्का-दुक्का महिलाएं ही पहुंच रही हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के मन के डर और तमाम सवालों के जवाब देने केलिए स्वास्थ्य विभाग काउंसलिंग प्रेग्नेंट वुमन फॉर कोविड 19 वैक्सीन गाइड बुक को माध्यम बना रहा है। जीएमएसएच-16 के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में आने वाली गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर और एएनएम कोरोना टीका के महत्व को बताने केसाथ ही खुराक लगवाने की सलाह दे रही हैं।
विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु को खतरा
स्वास्थ्य निदेशक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक 95 फीसदी से अधिक मामलों में कोविड संक्रमित माताओं व बच्चों का स्वास्थ्य जन्म के समय बेहतर रहा है, लेकिन कुछ मामलों में देखा गया है कि गर्भावस्था में कोविड संक्रमण के कारण प्री-मेच्योर डिलीवरी की स्थिति सामने आई। इससे नवजात का वजन कम होने के साथ उसकी जान जोखिम में पड़ने का भी खतरा बढ़ गया। वहीं, मौजूदा वायरस और ज्यादा खतरनाक हो गया है, इसलिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

ये हैं हाई रिस्क जोन में
डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि हाई रिस्क ग्रुप में शामिल गर्भवती महिलाओं में संक्रमण का खतरा सामान्य की तुलना में कहीं ज्यादा है। जिन महिलाओं की उम्र 35 साल से अधिक होने के साथ वजन भी ज्यादा और मधुमेह या उच्च रक्तचाप की समस्या है, उन्हें कोविड-19 संक्रमण का खतरा अधिक है। डॉ. कंग का कहना है कि वह महिलाएं जो गर्भावस्था के दौरान संक्रमण की चपेट में आकर ठीक हो चुकी हैं तो वह कुछ समय बाद टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
शुरुआती दौर में गर्भवती महिलाओं के कोरोना टीकाकरण को लेकर संशय की स्थिति थी, लेकिन नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेशन ने इसे मंजूरी दे दी है। अब गर्भवती महिलाओं को बिना देरी किए टीकाकरण करवाना चाहिए, जिससे वे अपनी और अपने बच्चे की संक्र मण से सुरक्षा कर सकें।
-डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed