फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Crime, Verification started to prevent criminal incidents, Police, tenents

अपराधिक वारदातों से बचने के लिए किराएदारों की शुरू वेरिफिकेशन

Wed, 08 Sep 2021 08:44 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Crime, Verification started to prevent criminal incidents, Police, tenents
चंडीगढ़। शहर में लगातार हो रही चोरी, झपटमारी, लूट समेत अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यूटी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले किराएदारों का वेरिफिकेशन कर रही है, ताकि शहर में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। डीजीपी प्रवीर रंजन के निर्देश पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के नेतृत्व में सभी डीएसपी सहित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों के हजारों लोग शहर के अलग-अलग हिस्सों में किराए के मकान में रह रहे हैं। ऐसे में पुलिस उनका वेरिफिकेशन करती है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस के ई-साथी एप के माध्यम से भी वेरिफिकेशन की सुविधा है। कई किराएदारों ने वेरिफिकेशन के लिए खुद को एप पर पंजीकृत किया है, जबकि कई मामलों में देखा गया है कि किराएदार, पीजी हाउस व नौकर के तौर पर पैठ बनाकर आरोपी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की तरफ से निर्णय लिया गया है, ताकि अपराध को कम किया जा सके। बता दें कि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी
बता दें कि पिछले एक महीने में शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 34 घरों में चोरियां, 35 व्हीकल चोरी के अलावा झपटमारी की 11 वारदातों को अंजाम दिया गया है। इस तरह के मामले लगातार सामने आने पर आरोपियों को दबोचने के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में पुलिस किराएदारों का वेरिफिकेशन कर इनका दोबारा से रिकार्ड मेनटेन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed