फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh crime, Postman, what have you done... selling letters at the rate of rubbish, arrested

डाकिया ये तूने क्या किया... रद्दी के भाव बेच रहा था चिट्ठियां, गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandigarh crime, Postman, what have you done... selling letters at the rate of rubbish, arrested
चंडीगढ़। चिट्ठियों को उनके पते पर पहुंचाने की बजाय बेचने के लिए कबाड़ी के पास पहुंचे एक डाकिए को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के बैग से करीब 50 किलो चिट्ठियां बरामद की गईं, जिन्हें वह रद्दी के भाव बेचने जा रहा था। मलोया थाना पुलिस ने मोहाली के तकीपुर निवासी जुमन (50) के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डाक विभाग के पास कई दिनों से लोगों की शिकायत पहुंच रही थी कि उन्हें चिट्ठियां नहीं मिल रही हैं। मामले की पड़ताल के लिए विभाग के सेंट्रालाइज्ड डिलीवरी सिस्टम (सीडीएस) को लगाया गया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-36 स्थित सेंट्रालाइज्ड डिलीवरी सिस्टम (सीडीएस) के मैनेजर भीष्म चंद्र ने बताया कि उनके पास शिकायतें आ रही थीं कि साउथ डिवीजन स्थित सरकारी विभागों और लोगों के घरों में चिट्ठियां नहीं पहुंच रही हैं। इसके उन्होंने एक टीम का गठन कर मामले की पड़ताल शुरू करा दी। जांच में पाया गया कि साउथ डिवीजन की सभी चिट्ठियां डाकिया जुमन बांटता है। मंगलवार को जब जुमन चिट्ठियों को बांटने के लिए निकला तो उस पर नजर रखी गई। इस दौरान टीम ने पाया कि आरोपी डड्डूमाजरा की शाहपुर कॉलोनी में एक कबाड़ी की दुकान पर रद्दी के भाव से चिट्ठियां बेच रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन

बोला-पूरा नहीं पड़ रहा था खर्चा, इसलिए बेच रहा था चिट्ठियां
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जुमन अपने रोजाना के खर्चे को पूरा करने के लिए चिट्ठियों को कबाड़ी के यहां बेच रहा था। इसके एवज में उसे 500 से 600 रुपये तक मिलने थे। बहरहाल, मलोया थाना पुलिस ने सभी चिट्ठियां कब्जे में लेे लिया है और आरोपी को जेल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed