फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Crime, chain snatched from woman, girl run with young man

महिला से चेन झपटकर युवती बाइक पर युवक के साथ भागी

Thu, 02 Sep 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Crime,  chain snatched from woman,  girl run with young man
चंडीगढ़। शहर में अब युवतियां भी झपटमारी की वारदात को अंजाम देने लगी हैं। सेक्टर-23/बी स्थित मकान नंबर 1162 के पास एक महिला के गले से युवती दो तोले की चेन झपटकर बाइक पर युवक के साथ फरार हो गई। वारदात के समय महिला अपनी दो बेटियों के साथ सैर कर घर लौट रही थी। वारदात में महिला सड़क पर गिरकर जख्मी भी हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कौर (40) ने बताया कि वह सेक्टर-23 में पति और दो बच्चों के साथ रहती है। उसके पति सेक्टर-9 सचिवालय में कार्यरत हैं। रोजाना की तरह मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह दोनों बेटियों के साथ टहलने निकली थी। रात करीब सवा 9 बजे वह घर लौट रही थी। सेक्टर-23 स्थित मकान नंबर 1162 के पास पहुंची तो एक युवती ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। उन्होंने युवती को पकड़ने का प्रयास किया तो सड़क पर गिरकर घायल हो गई। युवती कुछ दूरी पर खड़े युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

इससे पहले भी युवती कर चुकी है झपटमारी
बता दें कि शहर में अलग-अलग जगहों पर युवतियां झपटमारी की वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। इससे पहले 5 अगस्त को सेक्टर-15 में युवक युवती ने एक महिला से सोने की चेन झपट ली थी। 21 जुलाई को सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में मोबाइल पर बात कर रहे एक व्यक्ति का युवती ने मोबाइल झपट लिया था, जबकि 30 मई को सेक्टर-41 से बाइक सवार युवक युवती एक व्यक्ति सेे 8 हजार व मोबाइल झपटकर फरार हो गए थे। इन सभी मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed