{"_id":"6137d2058ebc3e494078b180","slug":"chandigarh-chb-board-of-directors-meeting-today-panchkula-news-pkl426029063","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज, पहली बार आईएएस धर्मपाल करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज, पहली बार आईएएस धर्मपाल करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन
चंडीगढ़। करीब एक साल बाद बुधवार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने जा रही है। प्रशासक केसलाहकार धर्मपाल की अध्यक्षता में पहली बार यह बैठक होगी। इस बैठक में दिल्ली की तर्ज पर मकानों में जरूरत के अनुसार किए बदलावों को नियमित करना, क्लर्क की 66 पदों पर भर्ती, आईटी पार्क में आवासीय योजना, सीएचबी के घरों की मरम्मत समेत कई मुद्दों पर फैसला होगा।
सीएचबी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा दिल्ली की तर्ज पर जरूरत अनुसार किए बदलावों को नियमित करने का है। इस मुद्दे को सीएचबी ने पहली बार अपने एजेंडे में शामिल किया है। बैठक में फैसला लिया जा सकता है कि आवंटियों को अतिरिक्त क्या-क्या छूट दी जा सकती है। सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन के अनुसार 90 प्रतिशत लोगों ने अपने घरों में जरूरत मुताबिक बदलाव किए हुए हैं। इस संबंध में सीएचबी को भी जानकारी है, इसलिए इन बदलावों को नियमित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि 4 लाख लोग अपने मकानों में इन बदलावों को नियमित करने की राह देख रहे हैं। फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त का कहना है कि वह वन टाइम सेटलमेंट की मांग कर रहे हैं, ताकि लोगों के घरों को टूटने से बचाया जा सकें और जरूरत मुताबिक बदलाव नियमित किए जा सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अतिरिक्त जगह पर भी निर्माण किया हुआ है, उनसे भी उचित राशि लेकर बदलाव नियमित किए जाने चाहिए।
आईटी पार्क में आवासीय योजना के लिए 643 करोड़ रुपये को मिलेगी मंजूरी
आईटी पार्क में जनरल आवासीय योजना के लिए 643 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस राशि से दो, तीन और चार बेडरूम के कुल 728 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। व्यय स्वीकृति के लिए बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी के बाद ही आगे का काम शुरू होगा। साइट के पर्यावरण मंजूरी के लिए सीएचबी ने आवेदन कर दिया है। साथ ही फ्लैट्स के डिजाइन को भी मंजूरी दिलाने के लिए प्लान अप्रूवल कमेटी अपर (पीएसी) को भेजा गया है। बोर्ड ने योजना के लिए शुरुआती रेट लिस्ट भी तैयारी की हुई है, जिसके तहत चार-बेडरूम फ्लैट्स की कीमत 2.75 करोड़ रुपये के करीब होगी। इसी तरह तीन-बेडरुम फ्लैट करीब 1.90 करोड़ रुपये में पड़ेगा। ड्राइंग्स का काम पूरा होने के बाद ही आखिरी दाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
क्लर्क के72 पद खाली, 66 पर हो सकती है सीधी भर्ती
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बैठक में क्लर्क की 66 पदों को भरने केलिए भी फैसला लिया जा सकता है। एजेंडे के अनुसार सीएचबी में क्लर्क के 72 पद खाली हैं। इनमें से 6 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे और इसके बाद बचे 66 पदों पर सीधी भर्ती की जा सकती है। हालांकि, बुधवार को होने वाली बैठक में तय होगा कि सीएचबी 66 में से कितने पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा मनीमाजरा, इंदिरा कालोनी, धनास और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीएचबी सेंट्रल स्टोर के मरम्मत को लेकर बैठक में एजेंडा लाया जा रहा है।