फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, BJP Leader, Sanjay Tandon birthday tomorrow, blood donation camps will be held at 25 places

कल संजय टंडन का जन्मदिन, 25 जगहों पर लगेगा रक्तदान शिविर

Wed, 08 Sep 2021 08:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, BJP Leader, Sanjay Tandon birthday tomorrow, blood donation camps will be held at 25 places
चंडीगढ़। भाजपा नेता संजय टंडन के जन्मदिन के अवसर पर 10 सितंबर को कोम्पिटेंट फाउंडेशन की ओर से उत्तर भारत में 25 जगहों पर रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। संजय टंडन ने बताया कि चंडीगढ़ में आठ, पंजाब में पांच, हरियाणा में पांच, हिमाचल प्रदेश में पांच व यूपी और दिल्ली में एक-एक जगह मिलाकर 25 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मुख्य अतिथि के रूप में डिजिटल माध्यम से जुड़ेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम करेंगे। संजय टंडन ने बताया कि इस वर्ष दो हजार से भी अधिक ब्लड यूनिट्स एकत्रित करने का लक्ष्य है। बीते वर्ष 10 जगहों पर रक्तदान आयोजित कर 778 ब्लड यूनिट एकत्रित किया था। उस दौरान रेल मंत्री मुख्यमंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 9.30 से सभी रक्तदान शिविरों का ‘संजय टंडन बीजेपी’ के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed