फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Advisory Council meeting, so far neither minutes have been prepared, nor any file has been forward

सलाहकार परिषद - 20 दिन बीते, अब तक बैठक के मिनट्स तैयार नहीं

Wed, 03 Mar 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Advisory Council meeting, so far neither minutes have been prepared, nor any file has been forward
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार परिषद की बैठक को 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो बैठक के मिनट्स तैयार हुए हैं, न ही किसी मुद्दे की फाइल आगे बढ़ी है। यूटी प्रशासक के सलाहकार परिषद को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पिछले कई साल से बैठक में मुद्दे तो उठाए जाते हैं, लेकिन उन पर तत्परता से काम नहीं होता।
विज्ञापन

पिछली दो बैठकों में कोई एजेंडा भी नहीं लाया गया। बीते 10 फरवरी को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों की उप समितियों ने अपने सुझाव बैठक में रखे। उन पर कितना काम हुआ है, अमर उजाला ने जब यह पता किया तो यह खुलासा हुआ कि अभी तो बैठक के मिनट्स भी तैयार नहीं हुए हैं। उप समितियों की सिफारिशों पर चर्चा होनी तो दूर की बात है। इस पर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक के मिनट्स तैयार किए जा रहे हैं। उप समितियों ने जो सिफारिशें दी हैं, उनमें से ज्यादातर पहले ही पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि बैठक के बाद किसी मुद्दे पर काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हर बार की बैठक में आम होते हैं कुछ मुद्दे, कभी नहीं निकला हल
यूटी प्रशासक के सलाहकार परिषद की बैठक में कुछ मुद्दे हर बार मीटिंग में उठते हैं। जैसे शहर में यातायात का भार कम करने के लिए आउटर रिंग रोड बनाने, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रास्ता, मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीएस), पंचकूला के लिए चंडीगढ़ से अतिरिक्त सड़क निर्माण। मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमआरटीएस) पर पहली बार साल 2010 में चर्चा हुई थी। 10 फरवरी को हुई बैठक में भी इस चर्च हुई। 20 सितंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 29वीं नॉर्दर्न जोनल काउंसिल (एनजेडसी) की बैठक में भी आउटर रिंग रोड, एयरपोर्ट, सुखना और पीजीआई पर बढ़ रहे बोझ को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed