Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh Administration to declare heritage furniture as valuable artwork

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर को आर्ट ट्रेजरर्स अधिनियम के तहत अधिसूचित कराए प्रशासन

Thu, 29 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Administration to declare heritage furniture as valuable artwork
चंडीगढ़। शहर हेरिटेज फर्नीचर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ से स्थिति स्पष्ट करने के बाद अब मांग की जा रही है कि चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर को पुरावशेष तथा बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम 1972 के तहत लाया जाए। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसा करने पर ही शहर की विरासत को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी को रोकने के एक पत्र पर बीते दिनों एएसआई ने कहा था कि केंद्र सरकार जब तक इन हेरिटेज फर्नीचरों को बहुमूल्य कलाकृति घोषित नहीं करती, तब तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट कर दिया कि चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर अभी तक पुरातन तथा बहुमूल्य कलाकृति की सूची में नहीं आते हैं।
विज्ञापन

अजय जग्गा ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर कहा है कि हमारी विरासत की वस्तुएं 75 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं हैं, इसलिए वे पुरातन शब्द के अंतर्गत नहीं आती हैं, इसलिए इनके संरक्षण के लिए एक ही रास्ता है कि इसे केंद्र सरकार से बहुमूल्य कलाकृति के रूप में अधिसूचित कराया जाए। एक बार बहुमूल्य कलाकृति के रूप में अधिसूचित किए जाने के बाद, इसे विरासत की वस्तुओं को अधिनियम की धारा 3 के तहत संरक्षित किया जाएगा। इसके बाद हेरिटेज फर्नीचर के अवैध निर्यात पर कठोर कार्रवाई हो सकेगी। अगर कोई सरकारी एजेंसी भी इन्हें प्रदर्शनी या अन्य वजहों से निर्यात करना चाहेगी तो उसके लिए पूरे नियम कानून का पालन करना होगा, इसलिए प्रशासन अब केंद्र सरकार से आग्रह कर चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर को बचाने के लिए इसे पुरावशेष तथा बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम 1972 के तहत अधिसूचित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई ने निर्यात रोकने के दिए हैं आदेश
चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में हो रही नीलामी को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बीते दिनों सभी कस्टम कमिश्नरों को पत्र लिखा है और कहा है कि वायु और समुद्री बंदरगाह से हो रहे चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर के निर्यात पर रोक लगाई जाए। उन्होंने पत्र में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 फरवरी 2011 को आदेश जारी कर चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर के निर्यात पर रोक लगाई है। इसके अलावा चंडीगढ़ के गृह सचिव ने भी हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी के एक मामले में 29 नवंबर 2018 को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed