फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh accident, Road, Bike, driver dies due to truck collision, another breaks leg

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक का पैर टूटा

Fri, 03 Sep 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh accident, Road, Bike, driver dies due to truck collision, another breaks leg
चंडीगढ़। दड़वा के नजदीक गरचा लाइट प्वाइंट से श्मशानघाट को जाने वाली सड़क पर अंधेरा होने के चलते ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे से आ रहा दूसरा बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बाइक ट्रक के पिछले पहिये में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने धनास निवासी अजय प्रकाश और पिंजौर निवासी प्रदीप को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दड़वा निवासी ट्रक चालक महेंद्र के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दड़वा के नजदीक गरचा लाइट प्वाइंट से श्मशानघाट को जाने वाली सड़क पर ट्रक से हादसा हुआ है। दड़वा पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर अंधेरा था और क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि अजय प्रकाश मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में बतौर लैब टेक्नीशियन के अलावा पार्टटाइम काम करता था। रात को वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान वह दड़वा गरचा लाइट प्वाइंट से श्मशान जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो ट्रक ने टक्कर मार दी। बहरहाल, पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, प्रदीप की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसके पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस ने ट्रक चालक को बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। बता दें कि गरचा लाइट से वर्कशॉप लाइट प्वाइंट तक के रास्ते पर कई जगह अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed