फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, 105-year-old athlete Man Kaur's health deteriorated, fell from the bed in the hospital

105 वर्षीय एथलीट मान कौर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भी बेड से गिर पड़ीं

Thu, 01 Jul 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, 105-year-old athlete Man Kaur's health deteriorated, fell from the bed in the hospital
चंडीगढ़। शहर की अंतरराष्ट्रीय एथलीट बीबी मान कौर (105) की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें सेक्टर-20 के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ जरूरी टेस्ट और इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें वापस घर ले गए। बताया गया कि बीते एक-दो दिन से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

बीबी मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह (82) ने बताया कि पिछले दो दिन से मान कौर को सांस लेने में परेशानी आ रही थी। इसके चलते उन्हें सेक्टर -20 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उन्हें एक बेड पर बैठाकर परिवार वाले डॉक्टर के पास गए थे। इसी बीच बीबी मान कौर बेड से नीचे जमीन पर गिर गईं। उनके सिर पर चोट आई है। हालांकि अब वह सेक्टर -40 स्थित आवास पर ही रहकर अब वह डॉक्टरों सलाह पर दवाइयों का सेवन करेंगी। बता दें कि बीबी मान कौर गॉल ब्लैडर के कैंसर से जूझ रही हैं। उनका मध्य प्रदेश के एक चैरिटेबल अस्पताल से होम्योपैथिक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घर पर रखी है ऑक्सीजन की व्यवस्था
गुरदेव सिंह ने बताया कि मान कौर की तबीयत को देखते हुए घर पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर रखी गई है। इसका इस्तेमाल जरूरत के अनुसार किया जाएगा। गुरदेव सिंह ने बताया पहले वह पटियाला यूनिवर्सिटी में रह रहे थे। वहां पर मैं अकेला ही मां की देखभाल करता था। मां की तीबयत खराब होने पर मैंने निर्णय लिया कि चंडीगढ़ स्थित अपनी बहन के घर चलते हैं जहां पर परिवार के अन्य लोग है और सब मिलकर उनका ध्यान रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से सहायता नहीं चाहिए, बस बेहतर इलाज मिले
मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सरकार से किसी भी तरह से वित्तीय सहायता नहीं चाहिए। बस मेरी मां का बेहतर तरीके से इलाज सरकार करा दे। इतना ही हमारे परिवार के लिए काफी है। गुरदेव सिंह ने बताया कि प्राकृतिक तरीके से इलाज के लिए सोनीपत के पास एक सेंटर है, जहां वह मान कौर को लेकर गए थे, लेकिन वहां से यह कहकर लौटा दिया गया कि उनके यहां 70 से अधिक उम्र के लोगाें को इलाज के लिए नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed