फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chaitra Navratri: Many artists including Master Salim, Mahavir Guddu and Shamendra Shammi will praise the mother

चैत्र नवरात्र : मास्टर सलीम, महावीर गुड्डू और शमेंद्र शम्मी समेत कई कलाकार करेंगे माता की स्तुति

Thu, 24 Mar 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Many artists including Master Salim, Mahavir Guddu and Shamendra Shammi will praise the mother
पंचकूला। चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। दो से 10 अप्रैल तक भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों को श्री माता मनसा देवी मंदिर पहुंचेंगे। इस बार कोई प्रतिबंध नहीं होने के कारण श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा पूरे जोर-शोर से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आठ दिन तक मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इन कार्यक्रमों में मास्टर सलीम और अन्य जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुति से माता की स्तुति करेंगे। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए इस बार झूले भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक सरकारी बंदिशों की वजह से मनसा देवी समेत जिले के मंदिरों में धार्मिक आयोजन नहीं किए गए। संक्रमण थमने के बाद इस साल चैत्र नवरात्र पर लगने वाले मेले को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड जोर-शोर से तैयारी करने में जुटा है।
विज्ञापन

24 मार्च को बैठक लेंगे ज्ञानचंद गुप्ता
माता मनसा देवी मेले की तैयारियों को लेकर 24 मार्च को विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता प्रशासनिक अधिकारियों और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेंगे। अधिकारियों द्वारा मेले के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इसके बाद भी बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक दोपहर तीन बजे माता मनसा देवी मंदिर में ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कलाकार प्रस्तुति देने पहुंचेंगे
दो अप्रैल मिस श्वेता शर्मा और कला चेतना पंचकूला
तीन अप्रैल मिस वन्या
चार अप्रैल विनोद कमल एंड पार्टी
पांच अप्रैल शमेंद्र शम्मी
छह अप्रैल महाबीर गुड्डू
सात अप्रैल मास्टर सलीम
आठ अप्रैल ईश्वर शर्मा एंड पार्टी और संदीप तायल
नौ अप्रैल मा सरस्वती भजन मंडली और नरेश भजनी
चैत्र नवरात्र के दौरान आठ दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस बार मेले के आयोजन में कोई पाबंदी नहीं है। - अशोक कुमार बंसल, सीईओ, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed