{"_id":"622e4b1d00c3816f2b2d32e1","slug":"chaitra-navratri-health-of-devotees-will-be-taken-care-of-expansion-of-dispensary-done-in-temple-pkl-office-news-pkl444617776","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र : श्रद्धालुओं की सेहत का रखा जाएगा ख्याल, मंदिर में किया डिस्पेंसरी का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र : श्रद्धालुओं की सेहत का रखा जाएगा ख्याल, मंदिर में किया डिस्पेंसरी का विस्तार
विज्ञापन
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के मद्देनजर 2-10 अप्रैल तक भारी संख्या में श्रद्धालु माता मनसा देवी के दर्शन करेंगे। इन सभी की सेहत का ख्याल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। श्राइन बोर्ड ने जहां डिस्पेंसरी का विस्तार किया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग मेले के दौरान बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। डिस्पेंसरी के विस्तार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस पर 17.87 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। माता मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। मेले की व्यवस्थाओं की तैयारी करने में जिला प्रशासन और माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सभी जरूरी दवाएं होंगी उपलब्ध
मंदिर की डिस्पेंसरी में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। अगर किसी भी श्रद्धालु की तबियत बिगड़ती है तो उसे तुरंत उपचार दिया जा सकेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इस बारे में चर्चा हो चुकी है।
चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी
माता मनसा देवी मंदिर की डिस्पेंसरी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा चैत्र नवरात्र के दौरान अतिरिक्त चिकित्सक तैैनात किए जाएंगे। स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अगर किसी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर हो जाती है तो उसे नागरिक अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के दौरान माता मनसा देवी में भारी भीड़ रहती है। इस दौरान वहां किसी भी श्रद्धालु की अगर तबियत खराब होती है तो उसे पूरा इलाज दिया जाएगा। सभी जरूरी दवाइयां डिस्पेंसरी में उपलब्ध कराई जाएंगी। अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला