फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chairpersons of market committees appointed in Punjab; CM Mann issues orders.

Panchkula News: पंजाब में मार्केट कमेटियों के चेयरमैन नियुक्त, सीएम मान ने आदेश किए जारी

Sun, 23 Aug 2026 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Chairpersons of market committees appointed in Punjab; CM Mann issues orders.
कई कमेटियों के पुराने चेयरमैन भी पद पर बने रहेंगे, बोर्ड व कॉरपोरेशनों के सदस्यों की भी नियुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की घोषणा की। बड़ी संख्या में चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। कई कमेटियों के पुराने चेयरमैनों को दोबारा पद पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कुल 76 चेयरमैनों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही बोर्ड, कॉरपोरेशनों और समितियों के 111 पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया गया। इन पदाधिकारियों में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, निदेशक और सदस्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त चेयरमैनों और सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रमुख नियुक्तियां :
आदेश के अनुसार, हरकिरत सिंह निज्जर को आदमपुर मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया। परमजीत सिंह पम्मा भोगपुर और गुरविंदर सिंह शेरगिल जालंधर कैंट के चेयरमैन बने। परबतपाल सिंह लोहियां खास, सविंदर सिंह शाहकोट और सरबजीत सिंह भुलत्थ के चेयरमैन नियुक्त हुए। बिक्रमजीत सिंह ढिलवां, गुरपाल इंडियन कपूरथला और अनुराग कुमार फगवाड़ा के चेयरमैन बनाए गए। आकाश दीप सिंह सुल्तानपुर लोधी और राजिंदर सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां की मार्केट कमेटी संभालेंगे। गगनदीप सिंह गुरदासपुर, जगदीश सिंह हरिके, लखविंदर सिंह मेहता और समीर शारदा पठानकोट के चेयरमैन बने हैं। इकबाल सिंह अमलोह, विजय विक्टर मुल्लांपुर दाखा और परमिंदर सिंह सिद्धू सिधवां बेट के चेयरमैन नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed