{"_id":"688534da6564a1d56c0ea584","slug":"cet-exam-admission-granted-after-strict-checking-difficult-questions-tested-the-candidates-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18530-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी परीक्षा : कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, कठिन प्रश्नों ने ली अभ्यर्थियों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी परीक्षा : कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, कठिन प्रश्नों ने ली अभ्यर्थियों की परीक्षा
विज्ञापन
पंचकूला। कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बीच शनिवार को 44 परीक्षा केंद्रों में कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की परीक्षा हुई। पहले दिन 10507 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 90 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 से 11.45 बजे तक हुई। वहीं, दूसरी शिफ्ट में दोपहर बाद 3.15 से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के निर्देशानुसार सेंटर में सुबह की शिफ्ट में 7.30 से 9.15 बजे तक इंट्री हुई। इस दौरान परीक्षा केद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस, प्रशासन की ओर से की गई। वहीं दूसरे शिफ्ट में दोपहर बाद 2.30 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। चेकिंग के दौरान हेयर बैंड, हाथ में लगा धागा, कड़ा आदि निकालकर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया।
108 बसों से परीक्षार्थियों को ले जाया गया परीक्षा केंद्र
पंचकूला के 34 स्कूलों में करनाल और कैथल के परीक्षार्थियों के लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सेंटर में आने वाले परीक्षार्थियों को पहले सेक्टर-5 धरना स्थल पर बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड पर लाया गया। इसके बाद उन्हेंं पंचकूला प्रशासन की ओर से परीक्षा के केंद्र के लिए 12 रूटोंं पर ले जाया गया। इसके लिए प्रशासन ने शहर के स्कूलों की 108 बसों को संचालन किया।
234 बसों से करनाल और कैथल के परीक्षार्थी
234 बसों से परीक्षार्थी करनाल और कैथल से परीक्षा देने के लिए आए। कैथल और करनाल की बसों से आने वाले उम्मीदवारों को सेक्टर -5 धरनास्थल पर बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड से 44 सेंटरोंं में सीईटी के उम्मीदवारों को बसों से छोड़ा गया। परीक्षा केंद्रों से लेकर बसों की व्यवस्था के लिए जिले में 40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 800 प्रशासनिक कर्मचारी और 550 से ज्यादा पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी हुई है।
विज्ञापन
बॉक्स-- -
परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केद्रों के आस पास जैमर लगाए गए। परीक्षा केंद्रों के आस पास के एरिया में चल रहे वाईफाई भी जैमर से बंद कर दिए गए। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे मेंं आने वाली फोटो स्टेट की दुकानें, एजुकेशनल कोचिंग और इंस्टीट्यूट बंद रहे।
बॉक्स-- -
पहले दिन धर्मशालाओं में रुके 561 लोग
पंचकूला जिले में एक दिन पूर्व पंहुचे अभ्यर्थी व उनके अभिभावकों के लिए धर्मशालाओं और सामुदायिक केंद्रों में ठहरने की निशुल्क व्यवस्था से अभ्यर्थी व उनके अभिभावक संतुष्ट नजर आए। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात 561 अभ्यर्थी व उनके अभिभावक धर्मशालाओं और कम्युनिटी सेंटरों में रूके। सेक्टर-15 स्थित रविदास भवन में ठहरी कैथल की मनीषा ने बताया कि उनके ठहरने और खाने पीने की निशुल्क व्यवस्था की गई थी।

बॉक्स