फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Central government doing politics in the name of soldiers: Sachin Pilot

सैनिकों के नाम पर सियासत कर रही केंद्र सरकार : सचिन पायलट

Sat, 29 Jan 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Central government doing politics in the name of soldiers: Sachin Pilot
चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में शुक्रवार को सचिन पायलट और पवन खेड़ा बुकलेट जारी कर? - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर सैनिकों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी के मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा के साथ मौजूद पायलट ने सैनिकों के शौर्य के सम्मान में तैयार की गई बुकलेट ‘शौर्य के नाम पर वोट, सेना के हितों पर चोट’ रिलीज की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सीमा पर दुश्मनों से और भीतर आतंकवाद और अलगाववाद का मुकाबला करते हैं, लेकिन अफसोस इस बात का है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों के नाम पर राजनीति कर रही है। सैनिकों से किए वादे पूरे करने के बजाय उनके खिलाफ ही काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में करीब सवा लाख सैनिकों के पद खाली हैं, जिन्हें राष्ट्रवाद की बात करने वाली पूर्ण बहुमत की सरकार ने बीते 7 सालों से नहीं भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने साल 2014 में वन रैंक, वन पेंशन स्कीम लागू की थी, लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी में इस योजना को लागू करने का वादा करने वाली एनडीए सरकार ने अभी तक कदम नहीं उठाया। ऐसे में 5 साल में पेंशन बढ़ोतरी का फैसला समानता नहीं ला सकता। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से ईसीएचएस में 2 हजार करोड़ रुपये की कटौती की भी निंदा की। इसी तरह सरकार ने कैंटीन पर मिलने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया और उस पर भी लिमिट रख दी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग पेंशन को बढ़ाने के बजाय उस पर टैक्स लगाए जाने की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed