फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Central government approves Zirakpur bypass

Panchkula News: केंद्र सरकार ने जीरकपुर बाईपास को दी मंजूरी

Thu, 10 Apr 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Central government approves Zirakpur bypass
पंजाब और हरियाणा में हाईब्रिड एन्युटी मोड पर 19.2 किलोमीटर लंबा बनेगा बाईपास
विज्ञापन

दिल्ली, पटियाला, जीरकपुर, शिमला के लोगों को जाम से मिलेगी निजात
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंजाब और हरियाणा में हाईब्रिड एन्युटी मोड पर 19.2 किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा। इस प्रोजेक्ट पर 1878.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस छह लेन के जीरकपुर बाईपास को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंजूरी दी है। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मार्ग पंजाब के जीरकपुर में एनएच-7 (चंडीगढ़-बठिंडा) के जंक्शन से शुरू होकर पंचकूला में एनएच-5 (जीरकपुर-परवाणू) के जंक्शन पर आकर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पटियाला, दिल्ली, मोहाली एरोसिटी से यातायात को डायवर्ट कर हिमाचल प्रदेश को सीधा संपर्क देकर ज़ीरकपुर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ को कम करना है।

दो साल में पूरा होगा काम, मार्ग छह किलोमीटर एलिवेटेड होगा
19.2 किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए एनएचएआई ने डीपीआर तैयार कर ली है। अब एनएचएआई जल्द प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। टेंडर अलॉट होने के बाद बाईपास का काम दो साल में पूरा किए जाने की उम्मीद है। 19.2 किलोमीटर लंबे बाईपास में 6 किलोमीटर मार्ग एलिवेटेड होगा। इसके निर्माण की शुरुआत जीरकपुर के गमाडा एरोसिटी से होगी। इसे खड़क मंगोली के पास ओल्ड पंचकूला लाइट पॉइंट तक लाया जाएगा।
विज्ञापन


क्या होता है हाईब्रिड एन्यूटी मोड
हाईब्रिड एन्यूटी मोड के तहत सरकार डेवलपर को परियोजना में होने वाले खर्च का 40 फीसदी भुगतान कार्य प्रारंभ होने से पहले करती है। शेष 60 फीसदी राशि डेवलपर को खुद लगानी होती है। यह अब तक अपनाए जा रहे बीओटी (टोल) मॉडल से बेहतर है, क्योंकि इसमें डेवलपर को परियोजना पर काम प्रारंभ करने के लिए वित्तीय संस्थानों से वित्तीय मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed