फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Center stopped RDF money from Punjab, now hearing will be held in Supreme Court

Panchkula News: केंद्र ने पंजाब का रोका आरडीएफ का पैसा, अब सुप्रीमकोर्ट में होगी सुनवाई

Wed, 07 Aug 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Center stopped RDF money from Punjab, now hearing will be held in Supreme Court
चंडीगढ़। केंद्र ने पंजाब सरकार का लंबे अरसे से रुरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) रोक रखा है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पंजाब सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में एक अंतरिम याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने सूचीबद्ध कर इस पर विचार करने के लिए कह दिया है। अब केंद्र द्वारा पंजाब सरकार के आरडीएफ फंड मामले में राज्य सरकार का पक्ष सुना जाएगा। केंद्र ने पंजाब सरकार के अलग-अलग फंड के तहत करीब 10 हजार करोड़ रुपये रोक रखे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रामीण विकास कोष से जुड़े बकाये के चलते केंद्र से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के तत्काल भुगतान की मांग को लेकर आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की एक अंतरिम याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने को तैयार हो गया।
विज्ञापन

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ से राज्य सरकार की ओर से पेश वकील शादान फरासत ने आग्रह किया कि केंद्र के खिलाफ लंबित मुकदमे में एक अंतरिम आवेदन (आईए) दायर किया गया है, जिसमें अंतरिम उपाय के रूप में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के तत्काल भुगतान की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि धन की तत्काल आवश्यकता है।
विज्ञापन

पंजाब के करोड़ों रुपये का फंड रोके जाने का मुद्दा संसद में भी उठाया गया
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बीते बुधवार को सदन में राज्यसभा के पीठासीन डाॅ. सस्मित पात्रा के समक्ष केंद्र से आग्रह करते हुए फंड जारी करने की मांग की थी। चड्ढा ने कहा था कि केंद्र ने रूरल डेवलपमेंट फंड के तहत 5600 करोड़, मंडी बोर्ड के तहत 1100 करोड़, नेशनल हेल्थ मिशन के 1100 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के 180 करोड़ और कैपिटल क्रिएशन के तहत 1800 करोड़ रुपये के फंड रोक रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed