फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Center again sought report of SC scholarship scam

केंद्र ने फिर मांगी एससी स्कॉलरशिप घोटाले की रिपोर्ट

Thu, 08 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Center again sought report of SC scholarship scam
चंडीगढ़। पंजाब में एससी विद्यार्थियों के स्कॉलरशिप में घोटाले का मामला राज्य सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। सरकार ने अपने स्तर पर जांच कमेटी का गठन करके भले ही पिछड़ा वर्ग मामलों के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के फैसले को मानने से इनकार दिया है। अब तक दो बार पंजाब के सामाजिक न्याय विभाग से स्कॉलरशिप घोटाले से जुड़ी रिपोर्ट मांग चुकी केंद्र सरकार ने इस हफ्ते एक बार फिर राज्य सरकार को जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एससी स्कॉलरशिप के मामले में पंजाब के एडिशनल मुख्य सचिव (एसीएस) कृपा शंकर सरोज ने 21 अगस्त, 2020 को राज्य सरकार को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में 63.91 करोड़ रुपये की अनियमितता उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत की भूमिका पर उंगली उठाई थी। इस पर प्रदेश में विपक्षी दलों ने भी रिपोर्ट को मुद्दा बनाते हुए मंत्री धर्मसोत के इस्तीफे की मांग की। तब प्रदेश की मुख्य सचिव विनी महाजन ने एडिशनल मुख्य सचिव की रिपोर्ट की जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी का एलान किया। इस कमेटी ने पूरे मामले में मंत्री धर्मसोत को क्लीन चिट देते हुए अधिकारी कृपा शंकर सरोज की कारगुजारी पर टिप्पणी की, जिसके चलते राज्य सरकार ने सरोज का तबादला अन्य विभाग में कर दिया।
विज्ञापन

पिछले साल जब यह रिपोर्ट सार्वजनिक हुई तब केंद्र सरकार ने पंजाब से यह रिपोर्ट भेजने के लिए दो बार मांग की, लेकिन पंजाब सरकार ने यह रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेजी। अब केंद्र सरकार के निदेशक सामाजिक न्याय दीपक मेहरा ने पंजाब सरकार को उक्त एडिशनल मुख्य सचिव की रिपोर्ट और राज्य सरकार द्वारा उस पर कराई गई जांच की रिपोर्ट, दोनों भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed