{"_id":"6158bd238ebc3e61f1244df8","slug":"celebrations-cleanliness-campaign-launched-in-sector-15-on-gandhi-jayanti-the-mayor-of-the-municipal-corporation-cleaned-the-government-girls-senior-secondary-school-and-gave-the-message-of-cleanliness-to-the-people-pkl-office-news-pkl428799510","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह : गांधी जयंती पर सेक्टर-15 में चलाया गया स्वच्छता अभियान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नगर निगम के महापौर ने सफाई कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह : गांधी जयंती पर सेक्टर-15 में चलाया गया स्वच्छता अभियान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नगर निगम के महापौर ने सफाई कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल ने स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक और भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजिता मेहता भी उपस्थित थीं। प्राचार्या कमलेश चौहान ने स्कूल के बच्चों, एनसीसी कैडेट और स्कूल के अध्यापकों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई। एनसीसी कैडेट ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्कूल की साफ-सफाई कर रैली के माध्यम से स्वच्छता अभियान का संदेश दिया।
पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
गोयल ने महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और पार्षदों के सहयोग से पूरे स्कूल की सफाई की। गोयल ने कहा कि स्वच्छता अभियान जिले में 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को कचरा व प्लास्टिक फ्री किया जाएगा। इस अभियान में पीजीटी हिंदी व एनसीसी इंचार्ज गुणवत्ती मोर, होम साइंस की अध्यापिका अंजना, हिंदी अध्यापिका सीमा, अंग्रेजी की अध्यापिका बिमला और वोकेशनल की अध्यापिका चंद्रमोहिनी व कंप्यूटर अध्यापिका कीर्ति ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।