फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CBSE 12th Hindi paper: General, grammar questions took more time

Panchkula News: सीबीएसई 12वीं हिंदी का पेपर सामान्य, व्याकरण के सवालों में लगा ज्यादा समय

Tue, 17 Mar 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Hindi paper: General, grammar questions took more time
लंबे उत्तरों के कारण समय प्रबंधन रहा चुनौतीपूर्ण, 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा सोमवार को जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार था, लेकिन व्याकरण के कुछ सवालों को समझने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा।
सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय के बाहर परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों आकांक्षा, रूद्रवीर, सिद्धार्थ और सुरेशपाल ने बताया कि पेपर का स्तर सामान्य रहा और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पेपर हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि व्याकरण खंड के कुछ प्रश्न ऐसे थे जिन्हें समझने के लिए दो-तीन बार पढ़ना पड़ा। वहीं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अपेक्षाकृत लंबे थे, जिसके कारण उत्तर लिखने में अधिक समय लगा और समय प्रबंधन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। पेपर पूरा करने के लिए अंत में तेजी से लिखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला के 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी बच्चों के पेपर समाप्त होने का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed