{"_id":"5d3cac9e8ebc3e6cc768a901","slug":"case-registered-in-rape-case-pkl-office-news-pkl345694683","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर की एक नाबालिग लड़की को लव जेहाद के नाम पर शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पिंजौर निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पिंजौर में ही एक स्कूल की छात्रा है। उसकी बेटी को काफी समय से आरोपी समीर निवासी गुग्गामाड़ी पिंजौर परेशान कर रहा था और शनिवार को उसने बेटी को भगाने की कोशिश की। आरोपी उससे पहले दुष्कर्म भी कर चुका है।
परिवार के मुताबिक उनकी बेटी पिछले कई दिनों से परेशान रहती थी। कई बार पूछने पर उसने बताया कि आरोपी समीर उसे तंग करता है। शादी का झांसा देकर साथ ले जाने की बात कहता है। उसने डरा धमकाकर नाबालिग के साथ कालका मॉल के पास एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म भी किया। शनिवार को आरोपी समीर नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जा रहा था तो इस दौरान लड़की को काबू कर लिया। लड़की ने बताया कि समीर धमकाता था कि यदि यह सब बातें अपने परिवार को बताई तो जान से मार दूंगा। आज लड़की को लेकर जा रहा था, तो उसके भाई ने पकड़ लिया और लड़की को अपने घर ले आया। पुलिस को मामले को शिकायत दे दी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 376, 363, 366ए, 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।