फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered against JE on court order

कोर्ट के आदेश पर जेई के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 28 Apr 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against JE on court order
पंचकूला। कोर्ट के आदेश पर पंचकूला पुलिस ने नगर निगम के जेई रोहित सैनी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत तीन अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट ने पुलिस को यह भी कहा है कि इस मामले में 9 मई को उसकी पूरी रिपोर्ट पेश करे। सेक्टर 14 एसएचओ रामभगत ने बताया कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम कमिश्नर के केबिन में जेई रोहित सैनी और पार्षद पंकज के बीच चले लात घूंसों के बाद पुलिस ने जेई की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पार्षद ने आरोप लगाया था कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं कर एक पक्षीय कार्रवाई की है। पार्षद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने पुलिस को पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
25 मार्च को नगर निगम डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर के केबिन में विकास कार्य को लेकर पार्षद पंकज और जेई रोहित सैनी के बीच बहस हुई। बहस के दौरान पार्षद पंकज ने जेई पर उसके पिता के साथ गाली गलौज करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप भी लगाया। कुछ देर बाद पंकज सैनी नगर निगम कमिश्नर के केबिन में चले गए। वहां पर पार्षद पंकज अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और निगम कमिश्नर के
विज्ञापन
विज्ञापन

केबिन में पार्षद और जेई के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसमें जेई का सिर फटा और पार्षद को काफी चोटें आईं। जेई ने जहां पार्षद द्वारा नुकीले सामान से हमला करने का आरोप लगाया। वहीं, पार्षद ने जेई द्वारा गाली गलौज किए जाने, अपशब्द कहे जाने और उन पर हमला करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने नगर निगम के जेई रोहित सैनी की शिकायत पर पार्षद पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed