{"_id":"62967535919de0057c4cd1a2","slug":"case-registered-against-anil-bhalla-and-others-for-threatening-and-implicating-in-opium-case-pkl-office-news-pkl4523274121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल भल्ला व अन्य पर धमकाने और अफीम मामले में फंसाने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल भल्ला व अन्य पर धमकाने और अफीम मामले में फंसाने का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। लाखों की वसूली मामले में आरोपी अनिल भल्ला और अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने और गाड़ी में अफीम रखकर झूठे केस में फंसाने का एक और मामला सेक्टर-20 थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मौली जांगरा चंडीगढ़ निवासी रजल गोयल ने अनिल भल्ला, संदीप सिंगला, नवीन कुमार और नितिन नागपाल के खिलाफ जान से मारने, उसकी गाड़ी में अफीम रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता को कुछ पैसों की जरूरत थी।
इस कारण वह शिव सूद (बिचौलिया) से मिला। उसने शिकायतकर्ता को संदीप सिंगला (फाइनेंसर) सेक्टर-7 पंचकूला से मिलवाया और पांच लाख रुपये उधार लिए। इसके एवज में शिकायतकर्ता ने अपनी क्रेटा गाड़ी गिरवी रखी थी। संदीप सिंगला ने एक खाली चेक और एक फाइल पर उसके हस्ताक्षर लिए थे। शिकायतकर्ता ने जब 2021 में पैसे उधार लिए थे, तब यह शर्त रखी थी कि वह संदीप सिंगला को हर माह 15 हजार रुपये देगा। यह भी शर्त रखी थी कि जब पैसे पूरे हो जाएंगे तब संदीप सिंगला उन्हें गाड़ी, खाली चेक और फाइल वापस कर देगा। छह माह बाद शिकायतकर्ता का काम बंद हो जाने की वजह से उसकी स्थिति बहुत खराब हो गई। वे संदीप सिंगला को किस्त नहीं दे पाए।
शिकायतकर्ता से बिना पूछे गाड़ी किसी और को दे दी
कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को पता चला की संदीप सिंगला ने बिना पूछे और उसकी सहमति के बिना गाड़ी नितिन नागपाल (फाइनेंसर) को दे दी है। इसके बाद शिव सूद का उसके पास फोन आया कि तुम्हारा समझौता करवा देता हूं। शिव सूद उसको सेक्टर-2 स्थित अनिल भल्ला (फाइनेंसर) की कोठी पर ले गया। वहां उन्हें नवीन कुमार (फाइनेंसर) सेक्टर-20 निवासी मिला। उसने धमकियां दी कि पैसे वापस कर दो, नहीं तो तेरी गाड़ी में अफीम रखवा कर तुझे झूठे केस में फंसवा दूंगा। तुझे जान से मरवा दूंगा, तेरे घरवालों के ऊपर तेजाब फिकवा दूंगा और तेरी घर की औरतों और बच्चों को भी उठवा लूंगा। शिकायतकर्ता का नवीन कुमार, अनिल भल्ला और नितिन नागपाल से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।