फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered against a company selling fake clothes in the name of branded

ब्रांडेड के नाम पर नकली कपड़े बेचने वाली कंपनी पर मामला दर्ज

Sun, 08 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against a company selling fake clothes in the name of branded
पंचकूला। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कपड़े ऑनलाइन बेचने के मामले में पुलिस ने नकली कपड़े बेचने वाली कंपनी पर केस दर्ज किया है। इस मामले में सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी गुडगांव के एक ब्रांड प्रमोटर कंपनी के लिए बतौर इन्क्वायरी ऑफिसर काम करते हैं। उनकी कंपनी आदित्य बिरला फैशन रिटेल लिमिडेट के लिए काम करती है। संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें किसी जानकारी मिली थी कि पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक कंपनी रितेश गर्ग चला रहे हैं। जिसका जीएसटी का नंबर भी उन्हीं के नाम पर है। उक्त कंपनी द्वारा इंडिया मार्ट और गूगल पर आदित्य बिरला फैशन एड रिटेल लिमिलेट की ब्रांडेड शर्ट्स के नाम पर वह नकली शर्ट बनाकर उसे ऑनलाइन बेचते हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मदद से उक्त प्लॉट में जाकर छापा मारा तो यहां पर नकली कपड़ों की भरमार मिली। जांच में यहां पर एलेन सोली की 1840 शर्ट, लूईस फिलिप की 560 शर्ट, एलेन सोली और लुईस फिलीप के लेबल का एक रोल, एलेन सोली के 100 खाली डब्बे, लूइस फिलीप के 67 खाली डब्बे सहित दोनों ब्रांड के थैले मिले। इसके बाद पुलिस ने सभी सामान अपने कब्जे में लेकर एचआर क्रिएशन के मालिक खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed