फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case reduced, recovery rate increased, then beds in hospitals started to be emptied

केस घटे, रिकवरी दर बढ़ी तो खाली होने लगे अस्पतालों में बेड

Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Case reduced, recovery rate increased, then beds in hospitals started to be emptied
चंडीगढ़। लॉकडाउन के चलते पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में संक्रमण के केस कम आने और रिकवरी दर बढ़ने से अब अस्पतालों के हालात सुधरने लगे हैं। पहले जहां ऑक्सीजन व वेंटिलेटर वाले बेड के लिए मारामारी थी, अब स्थिति में सुधार होने लगा है। अब प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन के बेड उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं केवल नूंह, चरखीदादरी और करनाल को छोड़कर सभी जिलों में वेंटिलेटर बेड भी खाली हैं। प्रदेश में कुल ऑक्सीजन के 3652 और वेंटिलेटर वाले 801 बेड खाली हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक मरीज पानीपत के अस्पतालों में दाखिल
प्रदेश में बेशक गुरुग्राम व फरीदाबाद में सबसे अधिक केस आ रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक मरीज अस्पतालों में पानीपत में दाखिल हैं। पानीपत के कोविड अस्पतालों में 2679 मरीज दाखिल हैं, जबकि गुरुग्राम व हिसार में 1397-1397 मरीज दाखिल हैं। सबसे कम मरीज चरखीदादरी में 11 दाखिल हैं। अंबाला में 652, फतेहाबाद 813, करनाल 548, रेवाड़ी 823, सिरसा 643, यमुनानगर के अस्पतालों में 505 मरीज दाखिल हैं। शेष जिलों में 500 से कम मरीज कोविड अस्पतालों में हैं।
विज्ञापन

जिलावार बेड की स्थिति
जिला ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर बेड
अंबाला 184 43
भिवानी 91 22
चरखीदादरी 120 0
फरीदाबाद 938 229
फतेहाबाद 40 13
गुरुग्राम 490 82
हिसार 41 25
झज्जर 309 69
जींद 140 51
कैथल 45 09
करनाल 96 0
कुरुक्षेत्र 108 37
महेंद्रगढ़ 118 9
नूंह 71 0
पलवल 78 26
पंचकूला 50 07
पानीपत 95 18
रेवाड़ी 80 41
रोहतक 144 52
सिरसा 25 08
सोनीपत 178 33
यमुनानगर 211 27
------------------------------
कुल 3652 : 801
कोट--------------
यह काफी राहत की बात है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में केस कम आ रहे हैं और अधिक संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। रिकवरी दर बढ़ने से अस्पतालों में बेड खाली है। अब लगभग सभी जिलों में ऑक्सीजन बेड मिल रहे हैं। डा.वीना सिंह, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed