फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of death of three in accident: After post-mortem, all three bodies were sent to Muzaffarnagar

हादसे में तीन की मौत का मामला : पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव मुजफ्फरनगर भेजे

Mon, 06 Sep 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case of death of three in accident: After post-mortem, all three bodies were sent to Muzaffarnagar
पंचकूला। बरवाला-डेराबस्सी रोड पर स्थित एयरफोर्स एरिया के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी अशोक कुमार पर केस दर्ज किया गया है। चंडीमंदिर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुजफ्फरपुर से आए परिजन पोस्टमार्टम होने के बाद पिता और दो बच्चों के शवों को लेकर गांव तेवड़ा तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर रवाना हो गए हैं। मृतक सुनील कुमार के बड़े भाई अनिल कुमार ने बताया कि उनके परिवार के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। उनका भाई सुनील परिवार में सभी की मदद करता था लेकिन इस तरह की दुर्घटना होने के बाद उनके परिवार को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वह डेराबस्सी स्थित भट्टे में ठेकेदारी का काम करता है। उसके साथ सौ से अधिक लोग काम करते थे। वहीं मृतक की पत्नी नीरज बेहाल हैं। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि मृतक सुनील, बेटी रिशु और मोदी डेराबस्सी में भट्टे में रहते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी अशोक कुमार ने गलत दिशा में बाइक चलाकर सुनील कुमार की बाइक को सामने से टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed