फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed for misdemeanor on Congress leader

कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Mon, 22 Mar 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed for misdemeanor on Congress leader
पंचकूला। विधवा महिला से दुष्कर्म करने, पीटने और लज्जा भंग के आरोप में चंडीमंदिर पुलिस ने कांग्रेस के निगम पार्षद प्रत्याशी ओम शुक्ला और जीरकपुर निवासी अजय अरोड़ा पर मामला दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मोहाली एसएसपी को भेज दी है। महिला ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप दोनों पर लगाया है।
विज्ञापन

चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला बताया कि उसके पति की मौत वर्ष 2017 में हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2020 में लुधियाना से जीरकपुर आ गई थी। जीरकपुर में वह किराए के फ्लैट में रह रही थी। उसी दौरान उसकी दोस्ती अजय अरोड़ा निवासी जीरकपुर से हो गई थी। आरोपी अजय अरोड़ा ने शादी का झांसा देकर दिसंबर 2020 में एक मैरिज पैलेस के कमरे में उससे दुष्कर्म किया। कई बार दुष्कर्म करने के बाद वह शादी से इनकार करने लगा।
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। महिला के अनुसार उसको पता चला कि अजय अरोड़ा पहले से शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद उसने अजय अरोड़ा से बात करनी बंद कर दी। इसके बाद भी अजय अरोड़ा और कांग्रेसी नेता ओम शुक्ला ने उसको धमकाया। महिला के अनुसार संबंध नहीं बनाने पर दोनों ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अजय अरोड़ा ने उस पर कांग्रेसी नेता ओम शुक्ला का साथ देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि मना करने पर कई बार ओम शुक्ला से उससे मारपीट की। महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने, पीटने और लज्जा भंग के मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मोहाली एसएसपी को भेज दी है। पंचकूला के डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि इसकी जीरो एफआईआर दर्ज कर मोहाली एसएसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed