{"_id":"65d3cfed644a3dec5f00da97","slug":"car-driver-hits-cyclist-drags-him-for-several-meters-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-357068-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटता ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटता ले गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 अमरटैक्स चौक के समीप सोमवार रात को एक कार चालक ने आगे जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान साइिकल सवार कई मीटर तक कार के साथ घसीटता चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार चालक को काबू कर पुलिस को सूचना दी। घायल की पहचान मटरू सेक्टर-14 झुग्गी निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने कार चालक गगनदीप फिरोजपुर पंजाब निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को मटरू अपनी ड्यूटी खत्म करके सेक्टर-14 अपने घर जा रहा था। जब वह अमरटैक्स चौक के समीप सेक्टर-14 की तरफ पहुंचा तो पीछे से आ रही कार चालक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मटरू कार के शीशे पर गिरा। उसके बाद वह नीचे गिर गया और कार चालक उसे कई मीटर तक घसीटता ले गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी चालक को काबू कर पुलिस को सूचना दी। इसके तुरंत बाद घायल का उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के सिर व पसलियों में चोट पहुंची है। अभी उसका उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है।