{"_id":"6aa9a6c05a4ec60d3c0bcdbd","slug":"car-carrying-five-friends-plunges-into-100-foot-deep-gorge-one-dead-four-injured-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-141364-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 100 फीट गहरी खाई में समाई पांच दोस्तों से भरी कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 100 फीट गहरी खाई में समाई पांच दोस्तों से भरी कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे युवक, मोरनी के खतरनाक मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क से नीचे गिरी अर्टिगा
पुलिस कर रही शराब के सेवन की जांच, हादसे में बहलाना निवासी विशाल की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। 100 फीट गहरी खाई में समाई पांच दोस्तों से भरी कार के इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम उस वक्त हुआ जब चंडीगढ़ के बहलाना से मोरनी में दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की अर्टिगा कार मानना गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी है और आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना से पहले युवकों ने शराब का सेवन ताे नहीं किया था। इसकी जांच की जा रही है।
केक काटने के बाद लौट रहे थे घर
बहलाना निवासी सुरजीत, राहुल, गौरव, प्रगट और विशाल (उम्र 18 से 22 वर्ष) अपने दोस्त बलकार का जन्मदिन मनाने मोरनी पहुंचे थे। शाम करीब सात बजे पार्टी के बाद लौटते समय खतरनाक मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद एक घायल युवक ने किसी तरह खाई से ऊपर आकर राहगीर की मदद से पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी।
दो युवक अस्पताल से डिस्चार्ज, दो भर्ती
चौकी प्रभारी जगदीश चंद की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को पंचकूला के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां विशाल को मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो का इलाज अभी जारी है।