{"_id":"61045bc58ebc3e584206e520","slug":"captain-met-ministers-mlas-and-officers-at-his-residence-bureau-news-pkl421914056","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू की तरह कैप्टन ने भी शुरू किया मेलमिलाप अभियान, अपने आवास पर मंत्रियों, विधायकों और अफसरों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू की तरह कैप्टन ने भी शुरू किया मेलमिलाप अभियान, अपने आवास पर मंत्रियों, विधायकों और अफसरों से मिले
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस में अब भी सब कुछ ठीक नहीं है। विधानसभा चुनाव नजदीक देखकर जहां कांग्रेस पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सक्रिय हो गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मेलमिलाप अभियान तेज कर दिया है। खास बात यह है कि दोनों ही नेता अपनी-अपनी रणनीति पर अपने-अपने हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं। यानी दोनों अब भी साथ दिखाई नहीं दे रहे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पार्टी के विधायकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विधायकों व मंत्रियों के हलकों में हुए विकास कार्य और लंबित मामलों का ब्योरा लिया। दूसरी ओर प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में चार जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। इनमें एसएएस नगर, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और मालेरकोटला के कार्यकर्ता शामिल थे।
मुख्यमंत्री के आवास पर हुई बैठक में कई मंत्रियों और विधायकों ने अपने हलकों में लंबित विकास कार्यों का हवाला दिया, जिस पर कैप्टन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों को लेकर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के साथ भी काफी समय चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने काफी काम पूरे कर लिए हैं और जनता से किए बाकी वादों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। पंजाब में महंगी बिजली के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसपीसीएल को निजी कंपनियों के साथ एकतरफा हस्ताक्षरित सभी बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) को रद्द करने या फिर से जांच करने के लिए कहा गया है।
एनएसयूआई के अध्यक्ष भी सीएम से मिले
एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनसे एनएसयूआई के मुद्दों पर चर्चा की। शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ अगले सप्ताह पटियाला से राज्य स्तरीय ‘एनएसयूआई युवा मिशन 2022’ शुरू करने के बारे में भी चर्चा की।