फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain asked ministers, MLAs, answer AAP's false propaganda

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों और विधायकों से कहा- आम आदमी पार्टी के झूठे प्रचार का जवाब दें

Sat, 05 Sep 2020 10:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Captain asked ministers, MLAs, answer AAP's false propaganda
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के बीच छिड़ी जुबानी जंग में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब अपने मंत्रियों और विधायकों को भी मजबूती से उतरने को कहा है। शनिवार को संबंधित हलकों के कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों की बैठक में कैप्टन ने कहा कि वे गांवों से तालमेल बनाकर कोविड टेस्टिंग और अंग बेचे जाने संबंधी आप द्वारा चलाई जा रही नकारात्मक मुहिम का मुकाबला करें।

विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि आप द्वारा ग्रामीणों में अनावश्यक डर पैदा किया जा रहा है। इससे वह कोरोना जांच करवाने से झिझक रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ऐसे वेब चैनलों पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है जो कोरोना के संबंध में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से सलाह मांगी गई है।

विज्ञापन


उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक में कई कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने हिस्सा लिया। इनमें से कुछ ऐसे हलकों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जहां ग्राम पंचायतों ने राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन कार्यक्रम के खिलाफ प्रस्ताव पास किए हैं। अगले हफ्ते के दौरान ऐसी और मीटिंग की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आप द्वारा ‘जांच न करवाएं’ का प्रचार किया जा रहा है और उनकी पार्टी का एक कार्यकर्ता कोविड जांच और इलाज संबंधी गलत सूचना फैलाने के लिए गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बताया कि लोक इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस भी जांच करवाने से इनकार कर रहे हैं और जांच न करवाने और मास्क न पहनने का न्योता देकर लोगों में डर फैलाने वालों की कतार में शामिल हो गए हैं।

कैप्टन ने आगे कहा कि आप द्वारा ऑक्सीमीटर बांटे जाने का एलान केवल राजनैतिक स्टंट है और ऑक्सीमीटरों का जांच से कोई संबंध नहीं है। राज्य में बढ़ रही मौत की दर के पीछे का मुख्य कारण जांच में देरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां आप की सरकार है, कोविड संबंधी स्थिति काफी बिगड़ चुकी है इसलिए आप द्वारा पंजाब के लोगों के प्रति जताया जा रहा प्यार हास्यास्पद है।

ऑक्सीमीटर जांच का विकल्प नहीं बन सकते, मुख्यमंत्री ने कहा कि खून में ऑक्सीजन का स्तर काफी तीव्र गति से नीचे गिरने की संभावना रहती है, इसलिए जिंदगियां बचाने का एकमात्र रास्ता जल्द जांच और बीमारी का पता लगाना है। उन्होंने बताया कि मरीजों में से 85 प्रतिशत ठीक हो जाते हैं बशर्ते वह समय पर अपनी जांच करवा लें। बाकी रहते 15 प्रतिशत में से सिर्फ 5 प्रतिशत को ही आईसीयू या ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है।

सीएम ने कहा कि आप और बैंस जैसे व्यक्ति लोगों की जान की कोई परवाह नहीं करते और उनको सिर्फ इस कठिन समय से राजनैतिक लाभ कमाने की चाह है। उन्होंने चुने हुए प्रतिनिधियों को गलत और भ्रामक प्रचार के खिलाफ लामबंद होने के लिए पंचायतों से तालमेल करने का आह्वान किया और यह भी कहा कि सरपंचों, पंचों और राय बनाने वाले स्थानीय स्तर के नेताओं को भी खुद की जांच करवाने के लिए आगे आने को कहा जाए।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी के अलावा दूसरे कैबिनेट मंत्रियों रजिया सुल्ताना, राणा गुरमीत सिंह सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और विजय इंदर सिंगला ने भी हिस्सा लिया।

पंचायतों ने कोविड के खिलाफ कोई प्रस्ताव पास नहीं किया : तृप्त बाजवा
तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने बैठक में जानकारी दी कि पंचायतों द्वारा औपचारिक तौर पर कोई भी प्रस्ताव पास नहीं किये गए इसलिए कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं है। कुछ असामाजिक तत्वों ने 42 गांवों की पंचायतों के नाम पर बयान जारी कर दिए गए, जिनमें से 22 को बाद में वापस ले लिया गया।

समाज विरोधी तत्वों ने गांव के भोले-भाले लोगों के हस्ताक्षर लिए: बलबीर सिद्धू

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों द्वारा ग्रामीणों से हस्ताक्षर ले लिए गए। उन्होंने ऐसे बयानों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपने हितों की पूर्ति के लिए फैलाए जा रहे प्रचार का हिस्सा बताया और साइबर क्राइम सेल को सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैला रहे तत्वों का पता लगाने के लिए कहे जाने की जरूरत पर जोर दिया।

वेब चैनलों पर नकेल कसे साइबर क्राइम सेल: सिंगला
विजय इंदर सिंगला ने कहा कि कई जिलों के आप के प्रचार की हिमायत में वेब चैनल अस्तित्व में आ गए हैं और इन पर नकेल कसने के लिए साइबर क्राइम सेल को निर्देश दिए जाने की जरूरत है।

आप की मुहिम का राजनीतिक स्तर पर हो मुकाबला: राणा केपी
विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों द्वारा चलाई जा रही शातिर मुहिम जिसका नेतृत्व आप कर रही है, के कारण लोग गुमराह हो रहे हैं और इसका मुकाबला राजनैतिक और प्रशासनिक तौर पर किये जाने की जरूरत है।

आप के झूठे प्रचार का जवाब देने को कांग्रेसी वर्कर उतारें : फतेहजंग बाजवा
आप द्वारा किये जा रहे झूठे प्रचार का करारा जवाब देने के लिए कांग्रेसी वर्करों को मैदान में उतारने पर जोर देते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि स्थानीय स्तर के नेताओं को सरकार और लोगों के दरमियान तालमेल और एकमत बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed