फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus service started from Panchkula to village Bataur

पंचकूला से गांव बतौड़ के लिए बस सेवा शुरू

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Panchkula to village Bataur
बरवाला। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से पंचकूला से गांव बतौड़ के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक बस शुरू करवा दी गई है। बस सुविधा शुरू होने पर ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने खुशी जताई है। गांव बतौड़ के निवर्तमान सरपंच लक्ष्मण दास, ब्लॉक समिति सदस्य रामपाल राणा, समाजसेवी हेम सिंह, कैप्टन सतपाल सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा, विद्यालय की छात्रा आशिया, वाशिंका, पायल, जानवी ने कहा कि बस सुविधा शुरू होने से इलाके के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग पंचकूला के महाप्रबंधक रविंद्र पाठक ने बताया कि पंचकूला से सुबह 7 बजे एक बस बतौड़ गांव के लिए चलेगी और 8:15 पर बतौड़ से पंचकूला के लिए रवाना होगी। इसी तरह दोपहर 2 बजे पंचकूला से भी बतौड़ के लिए और 2:50 बजे बतौड़ से पंचकूला के लिए वापस जाएगी। गांव के सरपंच लक्ष्मण दास, अशोक शर्मा खटोली, जसवीर सिंह, संजीव कुमार, प्रेमचंद, राहुल राणा व स्कूल स्टाफ सदस्यों ने इसके लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक रविंद्र पाठक का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed