{"_id":"69c8cd63590ff8fcae03ac9f","slug":"bus-carrying-children-accident-in-morni-several-injured-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: मोरनी में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: मोरनी में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, कई घायल
Sun, 29 Mar 2026 12:27 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:27 PM IST
सार
पंचकूला के हिल स्टेशन मोरनी में रविवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। एडवेंचर गतिविधियों के लिए हरियाणा महेंद्रगढ़ और नारनौल से स्कूली बच्चे आए थे।
विज्ञापन
हादसे के बारे में जानकारी देते बच्चे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंचकूला के हिल स्टेशन मोरनी में रविवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। एडवेंचर गतिविधियों के लिए हरियाणा महेंद्रगढ़ और नारनौल से स्कूली बच्चे आए थे। बच्चों से भरी बस रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चे सुबह मोरनी से पिंजौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे में कई बच्चे घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
बस में सवार बच्चों को तुरंत दूसरी बस के माध्यम से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी बच्चे हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र से आए हुए थे। बच्चों ने बताया कि सुबह लौटते समय अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद ज्यादातर बच्चे सहमे हुए है।
विज्ञापन