{"_id":"6a8b0f2268bb4b05fc09b5b9","slug":"burden-being-placed-on-the-state-by-taking-a-loan-of-25000-crore-cheema-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1104554-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"25,000 करोड़ का कर्ज लेकर सूबे पर डाला जा रहा बोझ : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25,000 करोड़ का कर्ज लेकर सूबे पर डाला जा रहा बोझ : चीमा
विज्ञापन
बोले- सीएम के परिवार पर लगे आरोपों की सीबीआई से कराई जाए जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार गमाडा और पीएसपीसीएल के माध्यम से 25000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। इससे सूबे पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
चीमा ने रविवार को प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री के परिवार पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए यह जांच जरूरी है। चीमा ने कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार को आदर्श बताने पर कांग्रेस की आलोचना की। चीमा ने सरकार पर कर्मचारियों के 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक महंगाई भत्ते (डीए) का बकाया न चुकाने का आरोप लगाया। यह भुगतान अदालत के आदेश के बावजूद नहीं किया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था पर चिंता :
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने भी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्ज ले रही है, अब विभाग भी कर्ज लेना शुरू कर चुके हैं। ढिल्लों के अनुसार, राज्य की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है। आप सरकार बनने से पहले पंजाब पर 2 लाख 82 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। यह साढ़े चार साल में बढ़कर करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।