फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   British MP Tanmanjeet Singh Dhesi met Minister Ravjot.

Panchkula News: मंत्री रवजोत से मिले ब्रिटिश संसद तनमनजीत सिंह ढेसी

Sun, 23 Aug 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
British MP Tanmanjeet Singh Dhesi met Minister Ravjot.
चंडीगढ़। यूके के सांसद और ब्रिटिश संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष तनमनजीत सिंह ढेसी ने प्रवासी मामलों के मंत्री रवजोत सिंह से मुलाकात की। यह बैठक चंडीगढ़ में हुई, जिसमें प्रवासी पंजाबियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह रायपुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में अमृतसर और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से लंदन, बर्मिंघम और यूरोप के अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानें बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों हवाई अड्डों पर बेहतर कार्गो सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता भी उठाई गई। ढेसी ने कहा कि मजबूत हवाई और कार्गो संपर्क से पंजाब के उद्योग, कृषि, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे एनआरआई निवेश में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

प्रवासी पंजाबियों के भूमि और संपत्ति विवादों के त्वरित निपटारे की जरूरत पर चर्चा हुई। विदेशों में बसे पंजाबियों से जुड़ी धोखाधड़ी, साइबर अपराध और अन्य शिकायतों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। विदेशों में पंजाबी कारोबारियों को मिल रही धमकियों और फिरौती के मामलों पर भी चिंता जताई गई। इसके अलावा, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। मंत्री रवजोत सिंह ने एनआरआई से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed