फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   British continuously robbed Congress and BJP in turn- Mann

भगवंत मान बोले- अंग्रेजों ने लगातार, कांग्रेस व भाजपा ने बारी-बारी से देश को लूटा, नए हिमाचल के लिए लोग दोनों पार्टियों को बाहर करें

Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
British continuously robbed Congress and BJP in turn- Mann
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते पंजाब के मुख्यमंत्री भ? - फोटो : 1
हमीरपुर/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अंग्रेजों ने भारत को 200 साल गुलाम बनाया, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस और भाजपा ने हमें बारी से 5-5 साल के लिए गुलामी में रखा। शनिवार को हिमाचल के हमीरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने लोगों का पैसा लूटने के लिए एक-दूसरे के साथ दोस्ताना मैच खेला। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की तरह इन पार्टियों ने भी लोगों के हक पर डाका मारा, लेकिन लोगों के पास इन्हें बार-बार चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। भगवंत मान ने कहा कि अब ‘आप’ के रूप में लोगों को देश में बदलाव का विकल्प मिला है और लोग ‘आप’ को चुनकर भाजपा और कांग्रेस को बाहर करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली से शुरू हुई बदलाव की आंधी ने पंजाब में प्रभाव दिखाया और अब समूचे देश में झाड़ू फेरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ हिमाचल में भी राजनीतिक तूफान लाने के लिए तैयार है और कांग्रेस व भाजपा को पहाड़ी राज्य से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। भगवंत मान ने लोगों को एक नए और खुशहाल हिमाचल के सृजन के लिए कांग्रेस और भाजपा को सत्ता से एक तरफ करने की अपील की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 50 साल की उम्र पार करने के बावजूद नेहरू-गांधी परिवार का यह सुपुत्र आज भी नौजवान नेता है। 37 साल की उम्र के बाद किसी नौजवान को सरकारी नौकरी देने से तो रोक दिया जाता है, लेकिन 94 साल का व्यक्ति विधायक या एमपी बनने के लिए चुनाव लड़ता है, जो सरासर गलत है। भगवंत मान ने कहा कि ‘आप’ देश में बदलाव का केंद्र है, जिसकी झलक पंजाब में आप के 70 से अधिक विधायकों से दिखाई दे जाती है, क्योंकि ये विधायक 35 साल से भी कम उम्र के हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जहां स्कूलों को मिड-डे-मील की इमारतों में तबदील कर दिया, वहीं दिल्ली और पंजाब की ‘आप’ सरकारों ने उन्हें ‘शिक्षा के मंदिर’ में बदल दिया, जहां से नौकरियां देने वाले पैदा हो रहे हैं, न कि नौकरियां मांगने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed