{"_id":"57ab586c4f1c1b3a1cee5064","slug":"bribe-bribe-case-ca-in-police-custody-in-bribe-case-chartered-accountant-arrested-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख की घूस लेने के आरोप में चार्टेड अकाउंटेंट न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 लाख की घूस लेने के आरोप में चार्टेड अकाउंटेंट न्यायिक हिरासत में
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 11 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की ओर से भेजे नोटिस को सेटल कराने के लिए दो लाख रुपये की घूस मांगने के आरोप में सीबीआई द्वारा फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए चार्टेड एकाउंटेंट सुमन को पंचकूला की जिला अदालत में बुधवार को आरोपी को पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस आरोपी को सीबीआई ने साठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने उसे पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी सुमन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सुमन को 60 हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि मामले में आरोपी एकाउंटेंट ने आयकर अधिकारी के नाम पर घूस की रकम मांगी थी। यह रकम एक व्यापारी को भेजे इनकम टैक्स विभाग के नोटिस को सेटल कराने के एवज में मांगी गई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता एक मोबाइल का कारोबार करने वाला बड़ा व्यापारी है। मामले में एकाउंटेंट ने कारोबारी को ढाई लाख के बजाय डेढ़ लाख में मामला सेटल करने का दिलासा दिया था।