फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Boys from Bhiwani and girls from Kurukshetra crowned state champions.

Panchkula News: भिवानी के लड़के, कुरुक्षेत्र की लड़कियां बनीं राज्य चैंपियन

Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Boys from Bhiwani and girls from Kurukshetra crowned state champions.
पंचकूला में 51वीं हरियाणा स्टेट सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

भिवानी ने हिसार और कुरुक्षेत्र ने पानीपत को फाइनल में हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 51वीं हरियाणा स्टेट सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भिवानी के लड़कों और कुरुक्षेत्र की लड़कियों ने राज्य खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबलों में भिवानी ने फाइनल में हिसार को हराया, जबकि कुरुक्षेत्र ने पानीपत को शिकस्त देकर लड़कियों का राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने हिस्सा लिया।

लड़कों के पहले सेमीफाइनल में हिसार ने फरीदाबाद को 42-11 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भिवानी ने पानीपत को 51-15 से शिकस्त दी। तीसरे स्थान के मुकाबले में फरीदाबाद ने पानीपत को 49-16 से हराकर कांस्य पदक जीता। फाइनल में भिवानी ने हिसार को हराकर सब-जूनियर ब्वॉयज चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

लड़कियों के सेमीफाइनल में पानीपत ने झज्जर को 39-34 और कुरुक्षेत्र ने जींद को 26-25 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के मुकाबले में जींद ने झज्जर को 40-35 से हराकर कांस्य पदक जीता। फाइनल में कुरुक्षेत्र ने पानीपत को 26-21 से हराकर राज्य खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समापन एवं पुरस्कार समारोह में पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्योराण और महासचिव श्रीपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। बंसल ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और आयोजकों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत के साथ खेल में उत्कृष्टता हासिल करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन पंचकूला ने किया। एसोसिएशन ने सफल आयोजन के लिए जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन पंचकूला के सचिव अशोक कुमार और गुरदीप के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed