{"_id":"6276d359a85c7943c92bb4d0","slug":"both-facilities-and-arrangements-in-sector-21-s-dispensary-are-fine-pkl-office-news-pkl449946023","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-21 की डिस्पेंसरी में सुविधाएं और व्यवस्था दोनों दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-21 की डिस्पेंसरी में सुविधाएं और व्यवस्था दोनों दुरुस्त
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-21 में स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी में सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों के लिए डिस्पेंसरी में चिकित्सकों की सलाह के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई तरह के जरूरी टेस्ट भी डिस्पेंसरी में किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के लगभग सभी सेक्टरों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए डिस्पेंसरी बनाई हैं। इनमें से कुछ में नियमों को तार-तार किया जा रहा है, वहीं सेक्टर-21 की डिस्पेंसरी में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के तीन पद हैं और तीन ही चिकित्सक तैनात हैं। इनमें से एक मेटरनिटी लीव पर हैं। हर रोज डिस्पेंसरी की ओपीडी में 50 से 60 लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं।
टेस्ट करने की भी सुविधा
डेंटल सर्जन डॉ. मेघना ने बताया कि डिस्पेंसरी में मरीजों के टेस्ट भी किए जाते हैं। एचबी, शुगर, प्रेगनेंसी और आरटीपीसीआर सहित कई प्रकार के जरूरी टेस्ट डिस्पेंसरी में ही किए जाने की सुविधा है। इसके अलावा अगर कोई और टेस्ट करवाना होता है तो उसका सैंपल लेकर सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भेज दिया जाता है।
हरियाली पर विशेष ध्यान
इस डिस्पेंसरी में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ बेहतर वातावरण देने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए डिस्पेंसरी में काफी संख्या में पेड़ हैं और नए पौधे भी लगाए गए हैं जो पेड़ बनने की प्रक्रिया में हैं। इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा डिस्पेंसरी परिसर में सब्जियां भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
कोट़स
हमारी डिस्पेंसरी में मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस डिस्पेंसरी में सभी दवाइयां भी उपलब्ध हैं। कोरोना के टेस्ट और टीकाकरण भी यहां पर लगातार किए जा रहे हैं। यहां पर आने वाले हर मरीज की जांच करने के बाद उसको दवा और किसी भी रोग से बचने की सलाह दी जाती है। - डॉ. मेघना, डिस्पेंसरी, सेक्टर-21