फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Body of young man found in car near Mill Chungi.

Panchkula News: मिल चुंगी के पास कार में मिला युवक का शव

Wed, 13 May 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found in car near Mill Chungi.
पुराने पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। मिल चुंगी के नजदीक बंद पड़े पुराने पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव टगरा निवासी 34 वर्षीय हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कालका अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
कालका थाना प्रभारी मनसा राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिल चुंगी के पास खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो हरप्रीत सिंह कार की पिछली सीट पर मृत अवस्था में मिला। शव के पास उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो चालू हालत में था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरप्रीत सिंह अविवाहित था और सोमवार को कंपनी से पेमेंट लेने गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। मृतक के पिता गुरशरण सिंह ने बताया कि सोमवार से ही वह बेटे के मोबाइल पर लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मनसा राम ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed