चंडीगढ़ः बीटेक के छात्र ने पीजी में किया आत्महत्या, मकान में मिला बैंक मैनेजर का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित पीजी में वीरवार देर रात इंजीनियरिंग के छात्र का संदिग्ध हालत में शव मिला। घटना का पता उस समय लगा, जब फोन नहीं उठाने पर छात्र की महिला दोस्त उसके घर पहुंच गई। अंदर से बंद दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को सूचित कर दरवाजा तोड़ा गया।
इस दौरान छात्र बेड पर बेसुध पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र को तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी शुभम शर्मा (22) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शुभम नशे का आदी था। हो सकता है उसकी मौत नशे के ओवरडोज से हुई हो। वहीं, महिला दोस्त से पूछताछ में सामने आया कि शुभम नशा करना छोड़ चुका था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो जाएगा कि मौत किन कारणों से हुई। घटना बीते वीरवार रात की है।
घटना के समय दरवाजा अंदर से बंद था। शुभम पिछले पांच-छह महीने से सेक्टर-35 में रहकर इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रहा था। पुलिस शुभम का मोबाइल खंगालने में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस ने शुभम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बैंक मैनेजर का मिला शव
उधर, शुक्रवार सुबह सेक्टर-42 स्थित एक मकान में मूलरूप से मानसा के रहने वाले बैंक मैनेजर रंजीत सिंह (58) का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजीत नशा करने का आदी था। पुलिस का कहना है कि जिसके चलते उसका लीवर डैमेज हो गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।